Loading Events

« All Events

  • This event has passed.

Gyan Devi Maa Saraswati Padyatra – XXVI

October 11 @ 7:00 am - 12:00 pm

माँ सरस्वती जी की पदयात्रा जो हर महीने के दूसरे रविवार को प्रात : 7:00 बजे ज्योतिसर (कुरुक्षेत्र) से पिहोवा माँ सरस्वती मन्दिर के लिए निकाली निकाली जाती हैं| 

 

11 अक्टूबर 2026,प्रातः 7 बजे ,ज्योतिसर धाम ( कुरुक्षेत्र )

जय माता दी!🙏 ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः🙏

आज 11 अक्टूबर 2026, नवरात्रों के पावन प्रथम दिन पर, ज्योतिसर धाम, कुरुक्षेत्र से माँ सरस्वती मंदिर पिहोवा तक निकलने वाली हमारी 26वीं पदयात्रा के शुभारंभ पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।यह पदयात्रा केवल पैदल चलने का संकल्प नहीं, बल्कि हमारी आस्था, एकता, सेवा और सामाजिक जागरूकता का प्रतीक है।इस पुनीत कार्य में हमारे मुख्य सहयोगी श्री एम.पी. गोयल जी एवं श्री विनीत गोयल जी का हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिनके सहयोग और मार्गदर्शन से यह यात्रा आगे बढ़ रही है।माँ सरस्वती से प्रार्थना है कि हमारी इस पदयात्रा को सफल बनाएँ और सभी यात्रियों पर अपनी कृपा बनाए रखें।आइए, श्रद्धा और एकता के साथ कदम बढ़ाएँ और समाज में सेवा, सद्भावना तथा सकारात्मकता का संदेश फैलाएँ। जय माता दी!🙏

26 वीं ज्ञान देवी माँ सरस्वती पदयात्रा जो ज्योतिसर से चलकर माँ सरस्वती मंदिर पिहोवा के लिए जाती है | ज्योतिसर धाम वह स्थान है जिस जगह भगवान श्री कृष्णा ने अर्जुन को गीता का ज्ञान (उपदेश ) दिया था इस स्थान को देखने के लिए देश विदेश के लोग आते है | हमारी यह यात्रा हर महीने के दूसरे रविवार को प्रातः7 बजे ज्योतिसर धाम से निकली जाती है इस यात्रा में श्री विनीत गोयल जी,श्री अनिल कुमार जी,श्री राज कुमार जी,श्री दयानन्द जी,श्री सुमित वर्मा जी,शोर्यवीर जी व अन्य लोग भी शामिल हुए और सभी लोगो ने अपने विचार व्यक्त किये | इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगो को जोड़ना व आलस हटाओ स्टेमिना बढ़ाओ व नशे के प्रति लोगो को जागरूक करना है,यात्रा से पूर्व सभी लोगो ने भगवान श्री कृष्ण जी की आरती की और भगवान श्री कृष्ण जी की महिमा का गुणगान किया |

 

 

 

 

 

 

 

Details

Leave a Reply