Loading Events

« All Events

  • This event has passed.

Shyam Baba Padyatra – XXXVI

September 27 @ 7:00 am - 1:00 pm

श्री श्याम बाबा पदयात्रा हरिओम हॉस्पिटल रेवाड़ी से हुडिया जैतपुर (श्याम मंदिर )के लिए हर महीने के आखरी रविवार को सुबह 06:00 बजे निकाली जाती है|

 

27 सितम्बर 2026, सुबह 06:00 बजे,रेवाड़ी

36 वीं श्री श्याम बाबा पदयात्रा हरिओम हॉस्पिटल रेवाड़ी से हुडिया जैतपुर (श्याम मंदिर )के लिए निकाली गई |इस पदयात्रा मे लोगो ने मस्ती मे झूमते हुए श्री श्याम बाबा का गुणगान किया और इस पदयात्रा मे श्री एम पी गोयल जी,श्री सांवल राम जी,श्री घीसाराम जी,श्री तेजभान कुकरेजा जी,श्री नितिन गोयल जी,श्री विकास गोयल जी, श्री श्याम सुंदर जी,श्री गोपाल अग्रवाल और महिलाओ व अन्य लोगो ने यात्रा मे अपने अपने विचार व्यक्त किये और श्याम बाबा की महिमा का गुणगान करते हुए यात्रा के उद्देश्य के बारे मे बताया |आलस हटाओ स्टेमिना बढ़ाओ और युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करना व ज्यादा से ज्यादा लोगो से यात्रा के माध्यम से जनसम्पर्क बढ़ाना हैं |

27 सितम्बर 2026, सुबह 10:00 बजे,रेवाड़ी

आज रेवाड़ी से श्री श्याम मंदिर हुंडिया जैतपुर जाने वाली मासिक पद यात्रा को तीन वर्ष पूरे हो गए हैं। आज 36वीं पदयात्रा श्याम भक्तों ने बाबा के भजनों के साथ झूमते हुए सम्पन्न की। गर्मी हो, सर्दी हो, चाहे बरसात का मौसम रहा हो हर मौसम में बाबा के प्यारे महीने के आखिरी रविवार को हरिओम लैब रेवाड़ी से श्री श्याम मंदिर हुंडिया जैतपुर जाने वाली पदयात्रा में सभी काम छोड़कर बढ़ चढ़कर आते हैं।
भक्तों की श्रद्धा भक्ति ऐसे ही बढ़ती रहे। श्याम बाबा सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखना।

 

 

 

 

 

 

Details

  • Date: September 27
  • Time:
    7:00 am - 1:00 pm

Venue

  • Shyam Baba Padyatra
  • Hariom Aggersan Hospital Kanod Gate, Circular Road
    Rewari, Haryana 123401 India
    + Google Map
  • Phone 88160 60555
  • View Venue Website

Leave a Reply