- This event has passed.
Gyan Devi Maa Saraswati Padyatra – XVII

दिनांक 23 जनवरी 2026,प्रात : 7:00 बजे ज्योतिसर (कुरुक्षेत्र)
17वीं माँ सरस्वती जी की पदयात्रा जो हर महीने के दूसरे रविवार को निकाली जाती थी अबकी बार वह यात्रा दिनांक 23 जनवरी 2026 (बसंत पंचमी ) को प्रात : 7:00 बजे ज्योतिसर से पिहोवा माँ सरस्वती मन्दिर के लिए निकाली गई इस यात्रा मे हमारे मुख्य अतिथि श्री सुरेन्द्र शर्मा बरोटा जी,प्रमोद शर्मा जी,प्रदीप वर्मा जी,विनीत गोयल जी,सरदार हरी सिंह जी,राजकुमार जी,राज मेहरा जी,दयानंद जी और अन्य लोग शामिल हुए |सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किये और भगवन श्री कृष्ण जी और माता सरस्वती जी का गुणगान किया|श्री सुरेन्द्र शर्मा जी ने युवाओ को आगे बढने की और सामाजिक कार्यो मे भाग लेने की प्रेरणा दी|हमारी यात्रा का उदेश्य आलस हटाओ स्टेमिना बढाओ है और ज्यादा से ज्यादा युवाओ को जोड़ना है|

दिनांक 23 जनवरी 2026,दोपहर 01:00 बजे पिहोवा (कुरुक्षेत्र)
17वीं माँ सरस्वती जी की पदयात्रा मंदिर पर पहुँचने पर माँ सरस्वती अन्नपूर्णा भंडारा सेवा समिति पिहोवा के सदस्यों की तरफ से सभी पदयात्रियो का फूलो की माला और पटका पहनाकर हार्दिक स्वागत किया गया |
दिनांक 23 जनवरी 2026,प्रात : 7:00 बजे ज्योतिसर (कुरुक्षेत्र)
17वीं माँ सरस्वती जी की पदयात्रा से पूर्व ज्योतिसर मंदिर मे भगवान श्री कृष्ण जी की आरती करते हुए सभी भक्तजन|

