- This event has passed.
Shyam Baba Padyatra – XXVII

श्री श्याम बाबा पदयात्रा हरिओम हॉस्पिटल रेवाड़ी से हुडिया जैतपुर (श्याम मंदिर )के लिए हर महीने के आखरी रविवार को सुबह 06:30 बजे निकाली जाती है|
हिमालय परिवार हरियाणा प्रदेश की टीम ने प्रथम सिंधु कुंभ वर्ष 2026(22 जून से 27 जून ) लेह लद्दाख के लिए प्रचार प्रसार
27 वीं मासिक श्याम पदयात्रा दिनांक 28 दिसंबर 2025 प्रातः 6:30 बजे रेवाड़ी से हुड़िया जैतपुर श्याम बाबा धाम को हरी नगर सुंदररोज मंदिर,खोरी बस स्टैंड, गोविंदपुरी, पाली राजस्थान होटल, एम्स माजरा कुंड होते हुए राजस्थान के हुँड़िया जैतपुर श्याम बाबा धाम में संपन्न हुई।
पदयात्रा के दौरान जगह-जगह हिमालय परिवार हरियाणा प्रदेश की टीम द्वारा 30वीं सिंधु दर्शन यात्रा वर्ष 2026 में होने जा रहे प्रथम सिंधु कुंभ के बारे में लोगों को जागरुक करते हुए यात्रा पंजीकरण फॉर्म के साथ पत्रक भी दिए गए ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर हमारे दक्षिणी हरियाणा के चीन युद्ध1962 में अहीरवाल क्षेत्र के 114 जवान रेजांगला पोस्ट लद्दाख चीन बॉर्डर पर लड़ते-लड़ते शहीद हो गए और जिन्होंने 1300 चीनी सैनिकों को मार गिराया ऐसे पवित्र स्थान पर हमें रेजंगला वॉर मेमोरियल पर हमारे शहीदों को श्रद्धांजलि एवं नमन करने का भी अवसर प्राप्त होगा ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर राष्ट्रभक्ति के इस मिशन में अपने भागीदारी सुनिश्चित करें।





